*रविन्द्र जडेजा ने मारा अंतिम चौका, भारत को बनाया दुबई चैम्पियन ट्रॉफी 2025, विश्वविजेता।*
*भारत न्यूजीलैंड, क्रिकेट मैच: दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 का लक्ष्य।*
क्रीड़ा डेस्क Edited by Tilak Relan Sr Journo तिलक रेलन वरि पत्रकार,
*युदस नदि 9 मार्च 2025:* न्यूजीलैंड ने आरम्भ किया और निर्बाध 7 ओवर में 70 की गति पर अंकुश लगा 108 तक आते 3 विकट से,
अंतिम स्थिति 251/7 (50.0)
कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने लिए 2-2 विकेट। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते बनाए 251 रन। डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने जड़ा अर्धशतक। मैच से जुड़े नवसमाचार हेतु WA समुदाय के 34 समूह में से,
*युगदर्पण राष्ट्रीय OLL के साथ बने रहें।*
-युगदर्पण 34 समूह के समुदाय संचालक तिलक रेलन वरि पत्रकार की समस्त भारत वंशियों को हार्दिक बधाई: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का निर्णायक रविवार (9 मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड के मध्य दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर प्रथम बल्लेबाजी का निर्णय किया। भारत को 252 रन का लक्ष्य मिला। डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने अर्धशतक जड़ा। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या आरम्भ से प्रभावी नहीं हुए। दोनों ने 12 ओवर में 104 रन भेंट चढ़ा दिए।
न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 101 गेंद पर 63 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद पर 53 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। विल यंग 15 और टॉम लैथम ने 14 रन बनाए। केन विलियमसन ने 11 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 8 रन बनाए। नाथन स्मिथ बिना खाता खोले खेलते रहे।
भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 1 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिए। शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए। हार्दिक पंड्या ने 3 ओवर में 30 रन दिए।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 11 में 1 परिवर्तन हुआ। मैट हेनरी के स्थान पर नाथन स्मिथ को अवसर मिला। भारत के खिलाड़ी 11 में नहीं कोई परिवर्तन हुआ।
*भारत के खिलाड़ी 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।*
*न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 11: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, विलियम ओ’रोर्के, नाथन स्मिथ।*
भारतीय टोली के समक्ष, 11 वर्ष सूखे को समाप्त करना लक्ष्य रहा। वह 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एकदिवसीय में आईसीसी प्रतियोगिता विजय नहीं रही है। रोहित शर्मा आईसीसी के सभी चार प्रतियोगिता डब्ल्यूटीसी निर्णायक 2023, एकदिवसीय विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के निर्णायक में पहुंचने वाले प्रथम कप्तान हैं।
रोहित शर्मा के नेतृत्व में इन 4 एकदिवसीय में केवल 2 बार भारतीय टोली पराजित हुई है। दोनों ही मैच का प्रकार था *चूकेतोगए।* डब्ल्यूटीसी निर्णायक और एकदिवसीय विश्व कप निर्णायक स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया से पराजय का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड का भारत के विरुद्ध आईसीसी स्पर्धा में 3-1 का इतिहास है।
उसने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी निर्णायक, 2019 विश्व कप उपनिर्णायक और 2023 में डब्ल्यूटीसी निर्णायक जीता है। भारत की एकमात्र विजय 2023 विश्व कप उपनिर्णायक में आई थी। *अब अंतिम चौका मारते रविन्द्र जडेजा, ने बनाया दुबई चैम्पियन ट्रॉफी विश्वविजेता। सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।*
-तिलक रेलन वरि पत्रकार संपादक युगदर्पण ®2001 मीडिया समूह YDMS👑
https://youtube.com/shorts/XqnlL4Qt2nM?si=Mz5RQGrHBlV6XMsB